प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीषण सड़क दुर्घटना, सारण के दो लोगों की मौत

प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीषण सड़क दुर्घटना, सारण के दो लोगों की मौत

प्रयागराज। शुक्रवार को प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक भीषण सड़क दुर्घटना में सारण जिले के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों की पहचान नैनी गांव निवासी अर्जुन सिंह और नगरा रसूलपुर निवासी बबिता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्व ज़िला परिषद उपाध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ चुन्नू सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा बेहद दर्दनाक था और प्रशासन से घायलों को उचित उपचार दिलाने की मांग की गई है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

    How to Evaluate the Reliability of Online Information

    The internet has made research faster, but it has not made every source dependable. News reports, health guidance, product specifications, academic findings, and public records can all appear beside opinion,…

    सारण में 690 होम गार्ड जवानों की बहाली, प्रशासन ने तेज की तैयारी

    सारण में 690 होम गार्ड जवानों की बहाली, प्रशासन ने तेज की तैयारी छपरा। सारण जिले में होम गार्ड के 690 रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    How to Evaluate the Reliability of Online Information

    सारण में 690 होम गार्ड जवानों की बहाली, प्रशासन ने तेज की तैयारी

    • By Sanjay
    • March 1, 2025
    • 201 views

    नगरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

    • By Sanjay
    • February 22, 2025
    • 159 views

    श्री राम जानकी मंदिर में महादेव का तिलक समारोह हुआ, शिव रात्री के दिन निकलेगा भव्य शोभायात्रा 

    • By Sanjay
    • February 22, 2025
    • 216 views

    छपरा से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले रूट

    • By Sanjay
    • February 22, 2025
    • 159 views

    प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीषण सड़क दुर्घटना, सारण के दो लोगों की मौत

    • By Sanjay
    • February 22, 2025
    • 157 views