सारण में 690 होम गार्ड जवानों की बहाली, प्रशासन ने तेज की तैयारी

सारण में 690 होम गार्ड जवानों की बहाली, प्रशासन ने तेज की तैयारी

छपरा। सारण जिले में होम गार्ड के 690 रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए।

आयुक्त, सारण प्रमंडल ने आरक्षण रोस्टर को स्वीकृति दी। इसमें 276 पद गैर आरक्षित, 110 अनुसूचित जाति, 7 अनुसूचित जनजाति, 124 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 83 पिछड़ा वर्ग, 21 पिछड़ा वर्ग की महिलाओं और 69 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। सभी श्रेणियों में 35% पद महिलाओं के लिए सुरक्षित रहेंगे।

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन आधुनिक तकनीक का उपयोग करेगा। बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, यूएचएफ आरएफआईडी आधारित रेस टाइमिंग सिस्टम, डिजिटल फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट मशीन से हाइट और चेस्ट मेजरमेंट, लेजर बेस्ड डिजिटल लॉन्ग जंप और शॉट पुट मेजरमेंट सिस्टम का इस्तेमाल होगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर, छपरा हवाई अड्डा और पुलिस लाइन मैदान को संभावित स्थल के रूप में चुना गया है। इनमें से दो मैदान अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरीय जिला समादेष्टा और जिला खेल पदाधिकारी तय करेंगे।

प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में शारीरिक दक्षता परीक्षा समिति, नगर आयुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की समिति, बंदोबस्त पदाधिकारी की अध्यक्षता में आपत्ति निवारण कोषांग और उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में चिकित्सा जांच समिति बनाई गई है।

यह नामांकन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 तक पूरी कर मुख्यालय को अनुशंसा भेजी जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चयन प्रक्रिया में मैन्युअल हस्तक्षेप न्यूनतम हो और डिजिटल साधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, वरीय जिला समादेष्टा, जिला खेल पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस बहाली से जिले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

  • Related Posts

    How to Evaluate the Reliability of Online Information

    The internet has made research faster, but it has not made every source dependable. News reports, health guidance, product specifications, academic findings, and public records can all appear beside opinion,…

    नगरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

    नगरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या नगरा, छपरा: नगरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर से बुलाकर एक युवक की गोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    How to Evaluate the Reliability of Online Information

    सारण में 690 होम गार्ड जवानों की बहाली, प्रशासन ने तेज की तैयारी

    • By Sanjay
    • March 1, 2025
    • 200 views

    नगरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

    • By Sanjay
    • February 22, 2025
    • 159 views

    श्री राम जानकी मंदिर में महादेव का तिलक समारोह हुआ, शिव रात्री के दिन निकलेगा भव्य शोभायात्रा 

    • By Sanjay
    • February 22, 2025
    • 214 views

    छपरा से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले रूट

    • By Sanjay
    • February 22, 2025
    • 158 views

    प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीषण सड़क दुर्घटना, सारण के दो लोगों की मौत

    • By Sanjay
    • February 22, 2025
    • 155 views